यज्ञ की पूर्णाहुति
ब्रजराजनगर,vsk
कोताबगा कीर्तन मंडली हरिजनपाड़ा द्वारा आयोजित एवं पिछले तीन दिनों से जारी अष्टप्रहरी नामयज्ञ का कल आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। शुक्रवार शाम को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ नाम यज्ञ का समापन हुआ। गांव के मीनेकतन कुमार एवं श्रीमती रमा कुमार ने कार्य का दायित्व निभाया।
इस नामयज्ञ में अनेकों कीर्तन मंडलियों ने अंश ग्रहण किया, जिनमें दरलीपाली, राजपुर, जमेरा, तलीबहाल, रामपुर, पतरापाली, सागरपाली, ईटाभट्टा, चूनाभट्टा इत्यादि जगहों की कीर्तन मंडलियां शामिल हैं। बड़ी संख्या में महिलाओं सहित आसपास के गांवों के लोगों ने इस यज्ञ में शिरकत की। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले एवं पिछले 25 वर्षो से जारी इस नामयज्ञ के सफल आयोजन में स्थानीय पार्षद विजय कुमार, संजय छरिया, तेजराज कांटा, हृषिकेश तांती, डोन छुरिया, दोलामणि तांती, राकेश छुरिया, बबलू तांती आदि की अहम भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment