Monday, June 4, 2012

हमारी परंपरा रही है कि हम साधू महत्माओं के पैर छूकर उनसे आर्शिवाद लेते रहे हैं।


गडकरी ने छुए रामदेव के पैर, साथ का आश्वासन दिया


Baba Ramdev meet Gadkari
गडकरी ने छुए रामदेव के पैर, साथ का आश्वासन दिया
नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने सोमवार को योग गुरु बाबा रामदेव को भ्रष्टाचार व कालेधन के खिलाफ मुहिम में अपना साथ देने का आश्वासन दिया। बाबा रामदेव ने गडकरी से मुलाकात कर उनसे अपने आंदोलन के लिए समर्थन मांगा था। रामदेव से मिलने पर गडकरी ने उनके पैर छुए। अब विरोधी पार्टियां इसे मुद्दा बनाने के मूड में है। हालांकि गडकरी ने कहा है हमारी परंपरा रही है कि हम साधू महत्माओं के पैर छूकर उनसे आर्शिवाद लेते रहे हैं। कांग्रेस पार्टी भी इस मामले में पीछे नहीं रही है इस तरह के कई उदाहरण हैं।
बाबा रामदेव मंगलवार को माकपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश करात से भी मिलेंगे। इसके साथ ही 7 को शरद यादव से, 15 को एबी बर्धन से उनके मिलने की योजना है। रामदेव ने सोनिया गांधी से भी मिलने के लिए समय मांगा है।
योग गुरु ने रविवार को ही जंतर-मंतर पर कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन किया था। सूत्रों के अनुसार अन्ना-रामदेव द्वारा केंद्र सरकार पर जारी हमलों से अंदरखाते खुश भाजपा दोनों के साथ अपने संबंधों को लेकर सतर्कता बरत रही है। वह ऐसा कोई संदेश नहीं देना चाहती है कि अन्ना व रामदेव के आंदोलन के पीछे भाजपा का कोई रोल है।
इससे पहले बाबा के एक प्रवक्ता ने कहा था कि मुलाकात के दौरान रामदेव नितिन को एक पत्र देकर कालेधन और मजबूत लोकपाल पर भाजपा का सहयोग मागेंगे।
रामदेव ने कल भ्रष्टाचार व कालेधन के खिलाफ अनशन के दौरान कहा था कि वे इस मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों से सहयोग मांगेंगे। उन्होंने कहा कि वह जदयू नेता शरद यादव, भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास भी जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह नौ अगस्त को फिर दिल्ली आएंगे और भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक आंदोलन का सूत्रपात करेंगे।
भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ रविवार को जंतर-मंतर पर योग गुरु बाबा रामदेव और समाजसेवी अन्ना हजारे ने पहली बार एक साथ एक दिन का अनशन किया था।

No comments:

Post a Comment